Showing posts with label भारत मेरी जान. Show all posts
Showing posts with label भारत मेरी जान. Show all posts

Sunday

भारत मेरी जान

भारत मेरा देश महान
नाम है इसका हिंदुस्तान

पूरब पश्चिम उतर दक्षिण
फैला जिसमें ग्यान विग्यान

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
एक दिल है, एक ईमान

गीता बाइबल, वेद पुरान
सब में बसता एक भगवान

ब्रह्मपुत्र, गँगा, कावेरी
बहती पावन नदी महान

मथुरा, काशी, तीरथ नामे
ख्वाजा की दरगाह सुजान

"अँग्रेजों से आजादी" हो
सब ने मन में ये ली ठान

स्वतँत्रता, स्वराज्य वतन का
दिल दिल का बस ये अरमान

वीर भगतसिंघ और नेताजी
हेमूँ, गाँधी हुए कुरबान

जिस आजादी की चौखट पर
गाँधीजी ने त्यागी अपनी जान

उस आजादी को सर आँखों पर
रख कर देवी करो सन्मान॥